डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदेश की जनता तक पहुँचाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर भाजपा पंजाब के सभी मोर्चों द्वारा मिलकर बाईक रैलियों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है, जिसके चलते पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों का दौर जारी है।
ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा
इसी कड़ी में गुरदासपुर में भाजपा के मोर्चों की संयुक्त बैठक का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा ओबीसी मोर्चा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
राजेश बाघा ने इस अवसर पर आगामी दिनों में प्रदेश के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी मोर्चा अध्यक्षों व् उपस्थित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण योजनाओ को मुख्य रखते हुए एक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। यह महासंपर्क कार्यक्रम 31 मई से 30 जून तक, लगभग एक महीने तक चलेगा।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में गरीबों की सेवा करने वाला भारत बना है, नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है, युवाओ के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज, उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत है।
प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के मिशन इंडिया के तहत आज का नौजवान प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कन्धा मिला कर आगे बढ़ता हुआ नए भारत का निर्माण कर रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारत का नौजवान तेजी से प्रगति पथ पर अग्रसर है और उन सभी की कड़ी मेहनत के चलते आज भारत विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थ्व्यस्व्था वाला देश बन चुका है और अब बहुत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश बनने की और तेजी से अग्रसर है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली
https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ