डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: महिला पहलवानों के शारीरिक शोषण करने के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज जालंधर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले महिलाओं के साथ किसानों ने डीसी दफ्तर घेर लिया। किसानों और महिलाओं ने डीसी को मांग पत्र सौंपते हुए भाजपा सांसद को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। इस दौरान धरने में एक बच्ची ने सभी का ध्यान खींचा।
किसानों के साथ रोष मार्च में महिलाओं के साथ कई बच्चियां भी शामिल थे। ये बच्चियां अपने हाथ में तख्ती लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने और महिलाओं पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग कर रही थीं। कीरती किसान यूनियन के प्रदेश नेता संतोख सिंह संधू ने कहा कि मोदी सरकार अपने खिलाफ उठ रही हर आवाज को अपने फासीवादी एजेंडे के तहत दबाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा
किसानों ने कहा कि जब पहलवान शांति के साथ संसद की ओर मार्च कर रहे थे, तब मोदी सरकार के इशारे पर उन्हें बुरी तरह पीटा गया और गिरफ्तार कर लिया गया। पहलवानों के टेंट को जबरन धरना स्थल से हटा दिया गया और उन्हें धरना देने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद जब पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में फेंकने का फैसला किया, तब भी सरकार ने उनके फैसले को नज़रअंदाज़ कर दिया।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज
बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोप सिद्ध होने के बाद भी वह भाजपा में है। बृजभूषण के खिलाफ न तो भारत सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है और न ही भाजपा कोई एक्शन ले रही है। जिसके कारण अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ को पहलवानों के पक्ष में आना पड़ा।
किसानों ने मांग कि है कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके पद से हटाया जाए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि पांच जून को बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में पंजाब के हर गांव में पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया जाएगा।
क्या है मामला?
आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। इसी के चलते हरियाणा के तमाम पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मतंर पर कई दिनों तक धरना दिया। अभी मंगलवार को साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान गंगा नदी में अपने ओलंपिक और विश्व पदक विसर्जित करने पहुंचे थे, लेकिन किसान नेताओं के मनाने पर उन्होंने पदक को गंगा नदी में नहीं बहाया।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली
https://www.youtube.com/watch?v=x8dlSjOLBIQ