डेली संवाद, अमृतसर। Punjab Crime News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कल पंजाब के अमृतसर के गांव रामपुराफूल में 7 साल की बच्ची का किडनैप हो गया था और आज उसकी गांव के एक छप्पड़ में लाश बरामद हुई है। अभिरोज जोत कौर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी सौतेली मां को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची को उसकी सौतेली मां ने ही मारा है। इसके साथ पुलिस ने उसकी एक रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सौतेली मां ने पहले बच्ची को अगवा किया जिसके बाद उसकी हत्या कर उसको बाल्टी में डाल कर उसका शव गांव के एक छप्पड़ में फेंक दिया।
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
इस पूरे मामले की एक CCTV फुटेज भी सामने आई है जिसमे एक महिला बाल्टी लेकर जा रही है। बता दे कि कल अभिरोज जोत कौर ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए घर से निकली थी। तभी महिला ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर उसको अगवा कार लिया था। जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया। पुलिस ने महिला और उसकी बहन को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ कर रही है।