डेली संवाद, लुधियाना। Accident News: लुधियाना के जगराओं में एक स्कूल वैन और एक सरकारी बस के बीच टक्कर हो गई है। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को जगराओं सरकारी अस्पताल (स्कूल बस दुर्घटना) में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा
उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल और पीआरटीसी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें स्कूल वैन का चालक व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आज दोपहर स्कूल वैन छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गांव जा रही थी।यात्रियों समेत 15 बच्चे घायल हो गए। स्कूल बस में करीब 40 छात्र मौजूद थे
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
स्कूल के नजदीक ही लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर सड़क बन रही थी। इस कारण सभी वाहन एक लाइन से चल रहे थे। PRTC बस तेज रफ्तार में थी। इस कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। वहीं सरकारी बस में सवार यात्री भी घायल हुए हैं।