डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather: एनसीआर में आज यानी 7 मई को बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
IMD के अनुसार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कर्नाटक और तेलंगाना में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 6 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम था। आईएमडी के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
IMD के मुताबिक, 7 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बारिश की संभावना है।