डेली संवाद, पंजाब। Parkash Singh Badal: दिवंगत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज बादल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करने गांव पहुंचे. कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल और उनके परिवार के साथ अपना दुख साझा किया।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
आपको बता दे कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बदला का हाल ही में निधन हो गया था। उनके नाम पर अंतिम प्रार्थना और श्रद्धांजलि समारोह 4 मई को रखा गया है बता दें कि प्रकाश सिंह बादल ने साल 1952 में सरपंच का चुनाव जीता था।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?
इसी के साथ उन्होंने राजनीति में अपना पहला कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 1957 में, वह पंजाब विधान सभा के लिए चुने गए। 1960 में वे फिर से जीते। इसके बाद 1969 में वे दोबारा पंजाब विधान सभा से निर्वाचित हुए।