डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू के लिए आज वार्ड-16 के आम आदमी पार्टी के नेता व प्रभारी दीनानाथ प्रधान ने अपने समर्थकों और कार्य़कर्ताओं के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दी गई सुविधाएं गिनाते हुए कहा कि पब्लिक AAP को वोट करे।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
दीनानाथ प्रधान ने बताया कि आज वार्ड-16 के गुरुनानक पुरा, न्यू गुरुनानक पुरा, भारत नगर, बशीरपुरा, कमल विहार, एकता नगर और चौगिट्टी में घर-घर वोट मांगने के लिए पूरी टीम जुटी। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
इस दौरान लोगों ने भगवंत मान सरकार द्वारा फ्री बिजली की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के सैक्रेटरी गुरुदेव सिंह संधू, तरनतारन जिला प्रधान अंजू वर्मा, स्वर्ण सिंह, हरीश कुमार राजू, शांति देवी, किमी ढंड, पुष्पिंदर लल्ली, इकबाल सिंह, हरीश हैप्पी, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, देवचंद, नरिंदर ढांड आदि मौजूद थे।
देखें तस्वीरें