डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर राजनीतिक गलियारा काफी बंटा हुआ है। राजनीतिक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं आपको बता दे कि आज नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
बता दें कि कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए दिवंगत चौधरी संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर को प्रत्याशी घोषित किया है। साथ ही कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
वहीं जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दे कि इंदर इकबाल सिंह चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू हैं। जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।