डेली संवाद, आंध्र प्रदेश। Ajab Gajab: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने वाले कुत्ते के खिलाफ एफआईआर रजिस्ट्रेशन का मामला सामने आया है। दरअसल, एक कुत्ता मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) का एक पोस्टर कुत्ते ने फाड़ दिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद महिलाओं के एक समूह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की समर्थक बताई जाने वाली दासारी उदयश्री ने अपनी शिकायत में दावा किया कि यह मुख्यमंत्री का अपमान है। उसने कुछ अन्य महिलाओं के साथ, मांग की कि पुलिस को कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जिन लोगों ने कुत्ते को उकसाया, और जो अब वायरल क्लिप को प्रसारित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
इन महिलाओं ने स्थानीय समाचार चैनलों को बताया कि मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता का अपमान करने वाले कुत्ते ने प्रदेश की 6 करोड़ जनता को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस से कुत्ते को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया गया है, जिसने हमारे प्रिय मुख्यमंत्री का अपमान किया है।