डेली संवाद, नई दिल्ली। Twitter Logo: कुछ दिन पहले ट्विटर (Twitter) का लोगो चर्चा का विषय बना हुआ था, जब ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर बर्ड लोगो को डॉगकॉइन लोगो से बदल दिया था। अब फिर एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो को बदल दिया है। उन्होंने तीन दिन पहले नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को लोगो बनाया था।
हालांकि, ये बदलाव केवल वेब वर्जन पर किया था, ऐप पर नहीं। अब नीली चिड़िया वाला लोगो फिर से वापस लाया गया है। वेब और ऐप दोनों पर ये लोगो नजर आ रहा है। करीब 3 दिन पहले, मस्क ने ट्विटर लोगो को डॉगकोइन लोगो में बदलकर सभी को हैरान कर दिया था।
ये भी पढ़ें: दोआबा के चाणक्य बने MLA रमन अरोड़ा, रिंकू को AAP में लाने को निभाई भूमिका
लोगों को लगा था कि डॉगकोइन लोगो कुछ घंटों के लिए रहेगा और बाद में हट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगने लगा कि शायद अब डॉगकोइन लोगो ही ट्विटर की पहचान होगा। लोगो लगभग 3 दिनों तक रहा। हालांकि, डॉगकोइन लोगो केवल वेब वर्जन में दिखाई दे रहा था।
दरअसल, ट्विटर बर्ड लोगो को डॉगकॉइन में बदलने के बाद मस्क ने इसका मजाक भी उड़ाया था। मस्क ने एक पुराना स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें एक यूजर ने उनसे मजाक में कहा कि मस्क को ट्विटर खरीदना चाहिए और लोगो को डोगे में बदलना चाहिए। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने कहा, “वादे के अनुसार” उन्होंने कंपनी का लोगो बदल दिया है।
As promised pic.twitter.com/Jc1TnAqxAV
— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा
मस्क ने ट्विटर लोगो को डोगे में क्यों बदल दिया? इस पर अभी तक कोई क्लैरिटी नहीं है, लेकिन कहा जा सकता है कि मस्क केवल डॉगकोइन इन्वेस्टर्स की तरफ से उनके खिलाफ किए गए मुकदमे से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। शायद, वह लोगो को डोगे में बदलकर यह साबित करना चाहते थे कि डोगे के बारे में उनके ट्वीट किसी को धोखा देने की कोशिश नहीं है।