डेली संवाद, रूपनगर। Punjab News: रूपनगर पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी विशाल वर्मा को 9 पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान रूपनगर विवेक शील सोनी आई.पी.एस. ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के आदेश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
पुलिस ने उनके पास से 20 कारतूस और एक मैग्जीन के साथ नौ पिस्तौल बरामद किए हैं। विवेक शील सोनी ने कहा कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे होशियारपुर निवासी विशाल वर्मा सहित 09 पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है, जिससे इन हथियारों से पंजाब में एक बेहद गंभीर अपराध को अंजाम देने की खतरनाक योजना विफल हो गई है।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार विशाल वर्मा पहले भी बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई करता था लेकिन वह पुलिस की पकड़ से फरार हो गया था। यह अपराधी बड़े पैमाने पर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में इस गिरोह को अवैध हथियार और ड्रग्स सप्लाई करने का काम भी कर रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है, इस दौरान और भी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. मामले की जांच जारी है।