डेली संवाद, झारखंड। Jharkhand News: झारखंड के पलामू से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महाशिवरात्रि से पहले दो समुदायों के बीच जबरदस्त पत्थरबाजी और आगजनी हुई है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विवाद के बाद पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिवरात्रि के लिए पांकी की मार्किट में तोरणद्वार बनाने पर विवाद हुआ था। घटना पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र की है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज
विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी और आगजनी की भी नौबत आ गई। हालांकि, मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है। कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया गया है जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ के भी कोशिश की गई है। फिलहाल पलामू की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
एसपी सीके सिन्हा ने बताया कि 3 थानों की टीमों की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में करने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम भारी मात्रा में मौजूद है। दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का काम किया जा रहा है। जानकारी है कि 100 से अधिक पुलिस के जवान मौका ए वारदात पर मौजूद है।