डेली संवाद, थाईलैंड। Viral News: थाईलैंड से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने 7 लड़कियों से शादी की है और उसके 5 बच्चे है। सेल्समैन ने दावा किया है कि वह सभी 7 बीवियों और अपने 9 बच्चों के साथ एक ही घर में रहता है। लेकिन कोई झगड़ा नहीं करता है। वह सबके साथ खूब फ्लर्ट करता है लेकिन कोई बुरा नहीं मानता है।

ये भी पढ़ें: एयर एशिया को लगा बड़ा झटका, सरकार ने लगाया 20 लाख का जुर्माना
उसके अंदर ऐसे गुण हैं जिसकी वजह से लड़कियां उसको प्यार करने पर मजबूर हो जाती हैं। द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 7 बीवियों के पति शख्स का नाम नट्टापोंग छबलेम है। उसकी उम्र 34 साल है। छबलेम ने कहा कि प्यार से जुड़ी उनमें कुछ विशेष खूबियां हैं। वह अपनी सभी बीवियों से अलग-अलग तरीके से मिले।
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
कभी वह दोस्तों के माध्यम से, कभी पार्टी में तो कभी सोशल मीडिया के जरिए मिले। लेकिन सभी ने उसको पसंद किया और बाद में शादी कर ली। नट्टापोंग के मुताबिक महिलाओं से फ्लर्ट करना उनकी ज़िंदगी का हिस्सा है और वे इसे छिपाते नहीं हैं। उनकी कुछ ऐसी खूबियां हैं, जिसके चलते उनकी पत्नियां बिना एक-दूसरे से लड़े उनके प्यार में दीवानी रहती हैं।
वो धोखा नहीं दे सकते, इसलिए उन्होंने सभी महिलाओं को एक ही जगह पर ला दिया और उनकी ज़िंदगी अच्छी चल रही है। नट्टापोंग ने ये भी कहा कि उनकी सभी पत्नियां अच्छे से व्यवहार करती हैं। आपस में लड़ती नहीं हैं। उनमें बचपना नहीं है। वो हमेशा अच्छे से बात करती हैं। उनको किसी भी बात की कोई चिंता नहीं है।शायद कोई और सख्स इतनी सारी पत्नियां एक साथ नहीं रख सकता है।