डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में 10 महीने की आम आदमी पार्टी सरकार में दूसरे कैबिनेट मंत्री छुट्टी पर चले गए हैं। मंत्री फौजा सिंह सरारी (Fauja Singh Sarari) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
मुख्यमंत्री ने मंत्री सरारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटियाला देहात के डाॅ. बलबीर सिंह सिद्धू नए मंत्री बन सकते हैं वे आज राजपाल भवन में पद की शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
फौजा सिंह सरारी पर 3 महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उनकी PA से बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कथित तौर पर पैसों की सेटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद पार्टी स्तर पर उनसे जवाब मांगा गया था। सरारी के बहाने विपक्ष ने भी सरकार को घेर रखा था। फौजा सिंह ने इस्तीफे के साथ ही कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
अब पंजाब के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और नए चेहरों को मौका मिल सकता है। शाम 5 बजे से पहले राज्यपाल आवास पर कार्यक्रम में नए मंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक मीत हेयर को माइनिंग और जेल विभाग दिया जा सकता है, हरजोत बैंस को बदला जा सकता है और अनमोल गगन मान को भी विभाग बदलने की चर्चा है।
पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज
https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY