डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में शव बदल जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार एक परिवार ने सिविल अस्पताल पर शव बदलने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर उनके घर वालो ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
सराभा नगर इलाके में रहने वाले आयुष नाम के युवक की नेचुरल डेथ हुई थी। परिवार के कुछ सदस्य विदेश में थे। उन्होंने वहां से आना था इसलिए परिवार वालों ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं तोड़फोड़ करने वालो ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में मोर्चरी वालो ने उनके बेटे के अंग निकाल कर बेच दिए है।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
आज सुबह जब परिवार वाले शव लेने अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधकों ने किसी और का शव उन्हें सौंप दिया। इस बात से गुस्साए परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल के दरवाजे, व्हील चेयर आदि उठा-उठा कर फेंकी गई। मरीजों और डॉक्टरों ने इधर-उधर भाग कर अपना बचाव किया।
पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज
https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY