डेली संवाद, नई दिल्ली। Stock Market: चीन में कोरोना के आतंक को लेकर भारतीय स्टॉक मार्केट (Stock Market) काफी तेजी से गिरा है। एक हफ्ते के दौरान स्टॉक में निवेशकों को भारी नुकसान (Big Loss in Stock Market ) का सामना करना पड़ा है। निवेशकों की 19 लाख करोड़ रुपये की रकम सिर्फ 7 दिनों के अंदर डूब गई है। शुक्रवार की बात करें तो निवेशकों को 8.26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
शेयर बाजार के तीन महीने की गिरावट की बात करें तो 8.33 ट्रिलियन की रकम का नुकसान हुआ है। यह गिरावट चीन और दुनियाभर के अन्य देशों में कोविड के मामले बढ़ने और यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की ओर से आक्रामक तरीके से रेट में तेजी जारी करने से हुआ है।
शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ 17,806.8 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 59,845.29 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 16 सितंबर और 23 सितंबर के बाद से निफ्टी में यह सबसे तेज गिरावट है।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
शुक्रवार यानी 23 दिसंबर, 2022 को निवेशकों को एक हफ्ते के दौरान सबसे अधिक गिरावट का सामना करना पड़ा। एक ही दिन में निवेशकों को 8.26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बीएसई लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी गिरावट आई है। 22 दिसंबर को यह 280.55 लाख करोड़ रुपये था, जो 23 दिसंबर को 272.29 करोड़ रुपये पर पहुंचा गया।
ਸਾਫਟਵੇਅਰ ਇੰਜੀਨੀਅਰ 5 ਲੱਖ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਛੱਡ ਬਣਿਆ ਸੰਤ
https://youtu.be/UlJ78LTwWnA