डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर में दिल्ली हाई कोर्ट का खुद को जज बताकर घूमने वाले मिशु धीर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा ऑपरेशन ए.सी.पी. नॉर्थ वरिन्द्र सिंह खोसा की अध्यक्षता में किया गया है सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार यह नकली जज ACP नॉर्थ वरिंदर खोसा को अपने परिवार को सुरक्षा देने के लिए कह रहा था।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
आरोपी की पहचान मजीठा रोड के शास्त्री नगर में रहने वाले मिशू धीर के तौर पर हुई है। उसने अपनी ACP नॉर्थ वरिंदर खोसा को अपने परिवार की सुरक्षा के फोन किया था। इसके साथ ही उसने ने पूर्व सीपी अरुण पाल सिंह और कई सीनियर पुलिस अधिकारियों के नाम भी लिए। उसने यह भी कहा कि वह जब भी शहर आता था तो शहर के सीनियर अधिकारी उसके आने पर सुरक्षा उपलब्ध करवाते रहे हैं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री
वहीं ए.सी.पी. नार्थ वरिंदर सिंह खोसा को उसपर शक हुआ तो उसने मिशु धीर से उसके प्रमाण पत्र मांगे। जब उन प्रमाण पत्रों की मिनिस्ट्री ऑफ लॉ से जांच करवाई गई तो सभी प्रमाण पत्र जाली पाए गए। जिसके बाद ए.सी.पी. नॉर्थ ने खुद को जज बताने वाले मिशु धीर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गाड़ी पर ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की प्लेट भी लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
उड़ता पंजाब: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है, देखें
https://www.youtube.com/watch?v=auFWusrFWE8