डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधासभा सीटों पर मतगणना जारी है बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे की टक्कर के बाद बाद पासा पलट गया है। कांग्रेस बहुमत के आगे निकल गई है। ऐसे में बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
इस बीच आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में खता नहीं खोल पाई है चुनाव आयोग ने कई सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीटों पर आगे चल रही है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
इस बीच हिमाचल प्रदेश के मौजूद सीएम ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि वोट शेयर में ज्यादा अंतर नहीं है। जनता के फैसले का अभिनंदन करता हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल की हित की लड़ाई के लिए हर जगह मौजूद रहेंगे। जहां जनता का हित नहीं होगा, आवाज भी उठाएंगे। इसके अलावा सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।
TOP 30 NEWS | 5.12.2022 || DAILY SAMVAD ||
https://youtu.be/Ee6p2Jq2j5c