नई दिल्ली। AAP MLA Thrashed: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुलाब सिंह यादव (MLA Gulab Singh Yadav) को कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। इस मारपीट की एक VIDEO वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि विधायक खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें पीछे से दौड़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप
वीडियो में साफ दिख रहा है कि विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की की। कॉलर पकड़कर मुक्के मारे। हालांकि, इस घटना पर AAP का कोई बयान नहीं आया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक विधायक गुलाब सिंह यादव सोमवार रात करीब 8 बजे श्याम विहार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उस दौरान यह घटना हुई। बैठक के दौरान अचानक हंगामा शुरू हो जाता है। AAP के आक्रोशित कार्यकर्ता विधायक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं।
ये भी पढ़ें: कॉलेज में छात्रा से सीनियर्स ने जबरन KISS कराया
प्रत्य़क्षदर्शियों के मुताबिक विधायक गुलाब सिंह यादव का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की भी की गई। जैसे ही यादव बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, तो कार्यकर्ता उनका पीछा करते हुए उन्हें मुक्के मारते हैं। आखिर में खुद को बचाने के लिए विधायक को मौके से भागना पड़ता है।
क्या है विवाद किस वजह
विवाद की वजह का पता नहीं चल पाया। BJP की दिल्ली इकाई ने आरोप लगाया कि टिकट बेचने के आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने यादव की पिटाई की। पार्टी ने कहा- यह कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया थी, जिसका यादव ने कड़ा विरोध किया था। विधायक ने BJP के आरोपों को खारिज करते हुए ट्वीट किया, ‘BJP बौखला गई है।
वह टिकट बेचने के बेबुनियाद आरोप लगा रही है। मैं अभी छावला थाने में हूं। मैंने BJP के नगरसेवक और इस वार्ड से BJP के उम्मीदवार को हमलावरों को बचाने के लिए थाने में मौजूद देखा है। इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है। मीडिया यहां मौजूद है, वो BJP से जरूर पूछें।’
टिकट बेचने के आरोप में यादव की पिटाई
BJP नेता संबित पात्रा ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ईमानदार राजनीति के नाटक में लिप्त पार्टी के अनोखे सीन। AAP का भ्रष्टाचार ऐसा है कि उनके सदस्य भी अपने विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं। आगामी MCD चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम उनका इंतजार कर रहे हैं।’
ये भी पढ़ें: जालंधर के इंडिया किडनी अस्पताल के डॉक्टर्स पर लगे संगीन आरोप
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होना है, 7 दिसंबर को रिजल्ट आएगा। पहले ये चुनाव अप्रैल में होने थे, लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के चलते चुनाव में देरी हुई। एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर तय की गई है।
AAP के MLA को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें DAILY SAMVAD
https://www.youtube.com/watch?v=aYwWfdlCnWw