डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां मौजूदा लोगों का ध्यान लाल रंग के बैग पर पड़ा। यह घटना जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन सिटी की है। जहां एक लाल रंग की अटैची से लाश बरामद हुई है। उस व्यक्ति के हाथ में पहनी एक अंगूठी भी मिली है जिसपर पर समीम नाम लिखा है। इसी के साथ ही शव के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: Lovely Sweet और LPU के मालिक की मार्सिडीज ब्लैकलिस्टेड
जानकारी के अनुसार किसी राहगीर ने अटैची से लाश के पैर लटकते देखे, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अटैची को कब्जे में ले लिया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच चुकी है। आशंका गला घोट कर हत्या करने की जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
वहीं दूसरी तरफ वहां लगे सीसीटीवी की जांच में सामने आया है कि करीब सुबह 6.45 बजे एक 40 वर्षीय व्यक्ति वहां आया और उसने वहां अटैची रखी और फिर चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की जांच करना शुरू कर दी है।
ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਕੋਰੀਡੋਰ ਪ੍ਰਤੀ 42 ਲੱਖ ਕੀਤੇ ਸੀ ਖਰਚ ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਕਦਰ
https://youtu.be/8ZIQrKoz8B4