डेली संवाद, मुंबई। Bipasha Basu Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu)
और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पेरेंट्स बन गए हैं। बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया है। कपल ने घर में नन्ही परी का स्वागत किया है। कपल बेहद खूश हैं। हालांकि उसकी झलक उन्होंने दिखाई नहीं। बस इतनी जानकारी हुई थी मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
इससे पहल बिपाशा बसु ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “जब से हम एक बच्चा चाहते हैं, हमने एक बच्ची की उम्मीद की है। मुझे पता है कि एक बच्चा एक सुंदर उपहार है, और यह किसी भी जेंडर में हो, इसे स्वीकार करना चाहिए। और खास बात यह है कि हम अपने बच्चे को ‘शी’ कहते हैं। हम मानते हैं कि जबसे हमने बेबी प्लानिंग की तबस एक बेबी गर्ल ही चाहते थे।”
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
43 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तो शेयर नहीं किया।
लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है, जिसके बाद से ही बिपाशा और करण को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਇਸ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਸਟਾਰ ਬਾਣੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵੱਡਾ challenge
https://youtu.be/LpfRn7UH5rU