डेली संवाद, चंडीगढ़। Vande Bharat Express: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देश की चौथी सबसे बड़ी भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह ट्रेन दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ऊना के लिए जाएगी। वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अंब इंदौरा रूट पर नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच चलेगी। 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे में सफर तय करेगी। यानी ऊना से नई दिल्ली या ऊना से दिल्ली करीब पांच घंटे में पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा होगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
अधिकारियों ने कहा कि वंदे भारत का किराया शताब्दी की चेयर कार से 40 प्रतिशत अधिक हो सकता है। फिलहाल चंडीगढ़-दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन का किराया तकरीबन 865 रुपए है। ऐसे में इस ट्रेन का किराया करीब 1200 रुपए तक हो सकता है। इसके साथ ही ट्रेन की स्पीड शताब्दी और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले काफी अधिक है।
यह ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर शताब्दी से 32 मिनट पहले पूरा कर लेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़-दिल्ली के बीच शताब्दी से सफर करने पर 3 घंटे 27 मिनट का समय लगता है। वंदे भारत ट्रेन में यह सफर 2 घंटे 55 मिनट तय कर लिया जाएगा।
एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें
https://youtu.be/T4cHRrto9UY