डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट कर उसमे दावा किया था कि मशहूर जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) की और से पंजाब में प्लांट लगाया जाएगा है, लेकिन अब इस संबंध में कार कंपनी का बयान सामने आया है। कार कंपनी का कहना है कि उसका अभी तक पंजाब में प्लांट लगाने का कोई इरादा या योजना नहीं बनाई गयी है।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री भगवंत मान फिलहाल राज्य में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए जर्मनी के दौरे पर गए हुए हैं। उन्होंने दावा किया था कि जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) पंजाब में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है। प्लांट कंपनी के लिए ऑटो पार्ट्स का निर्माण करेगा। यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद बीएमडब्ल्यू ने राज्य में अपनी ऑटो कंपोनेंट यूनिट लगाने पर सहमति जताई।
दूसरी ओर, बीएमडब्ल्यू (BMW) इंडिया ने आज एक बयान में मान के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि अभी तक पंजाब में कोई भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की योजना नहीं है। कंपनी ने मुख्यमंत्री के उस बयान को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है, जिससे विपक्षी आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया है।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच चल रहा है ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान
https://youtu.be/rwN9K2e0kpU