डेली संवाद, सोनभद्र। Uttar Pradesh: सोनभद्र के पन्नू गंज था ना क्षेत्र से एक युवक द्वारा 15 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की अपने ननिहाल में रह रही थी यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई। लड़का मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। लड़की ने युवक पर धर्म परिवर्तन करके निकाह करने और उसका गर्भपात करवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
सबसे पहले तो परिजनों ने पहले तो गांव के स्तर पर ही पंचायत द्वारा मामला सुलझाने का प्रयास किया और इस दौरान पीड़िता 8 माह की गर्भवती हो गई। मामला नहीं सुलझने पर परिजनों ने पन्नू गंज थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
किशोरी के गर्भवती होने पर जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई। तब युवक किशोरी पर धर्म परिवर्तन करके निकाह करने और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। इसकी जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी। पहले तो गांव स्तर पर ही परिजनों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के परिजन भी उसका साथ दे रहे हैं। इसके बाद पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी।
फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा
https://youtu.be/pOoFXN7OoEo