डेली संवाद, चडीगढ़। Punjab News: पंजाब में CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में ढ़ाई साल के भीतर तीसरी बार कैबिनेट में बदलाव किया जा रहा है। जालंधर के मोहिंदर भगत समेत 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
नए चेहरों में बरिंदर कुमार गोयल (लहरा), मोहिंदर भगत (जालंधर), हरदीप सिंह मुंडिया (साहनेवाल), तरनप्रीत सिंह सौंद (खन्ना), डा. रवजोत सिंह (शाम चुरासी) शामिल हैं। जिसके मद्देनजर आज चंडीगढ़ में आज पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है जहां पर पांचों मंत्रियों ने अपने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
![Punjab News: जालंधर के मोहिंदर भगत समेत 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें LIVE 2 Punjab Cabinet 2](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/09/Punjab-Cabinet-2.jpg)
4 मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी कर दी
इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच अचानक CM भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। इसकी वजह साफ नहीं हुई।
मंत्रियों की गिनती 16 हो जाएगी
पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में 18 मंत्री बन सकते हैं। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो जाएगी।
![Punjab News: जालंधर के मोहिंदर भगत समेत 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें LIVE 3 Marriton Hotel](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/08/Marriton-Hotel-669x1024.jpg)