डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर पहले 3 घंटे में सुबह 11 बजे तक 17.77% मतदान हुआ है। राज्य के 7 जिलों में 20% से ज्यादा मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा 23.34% मतदान मुक्तसर में हो चुका है, जबकि सबसे कम 12.44% मतदान पठानकोट में हुआ है।
उधर, अकाली दल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की कार को सीज कर दिया है। सोनू पर दूसरे बूथ में जाने का आरोप है।
भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भदौड़ सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है। इस भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए हैं।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की दोनों सीटों भदौड़ (19.50%) व चमकौर साहिब (22%), भगवंत मान की धूरी सीट (18.50%), प्रकाश सिंह बादल की लंबी सीट (23.80%), सुखबीर बादल की जलालाबाद सीट (21.80%) और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पटियाला अर्बन सीट (19%) पर बंपर वोटिंग जारी है।
अब तक की वोटिंग में प्रकाश सिंह बादल की लंबी सीट के वोटर पोलिंक के लिहाज से राज्य में पहले स्थान पर चल रहे हैं।
नवजोत सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया की कड़ी फाइट वाली अमृतसर ईस्ट सीट पर मतदान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी है। जहां 9 बजे तक इस सीट पर महज 1.10% मतदान ही हुआ था, वहीं 11 बजे तक 7.10% मतदान हो गया है। हालांकि राज्य के अन्य जिलों के लिहाज से यहां मतदान की गति अभी भी धीमी ही है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक पहले घंटे के दौरान राज्य में 4.80% मतदान हुआ।
सुबह 11 बजे तक कहां कितना मतदान
राज्य में मतदान के लिहाज से पठानकोट सबसे पीछे है, जबकि अमृतसर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, साहिबाजादा भगत सिंह नगर, तरनतारन, मोगा, लुधियाना और जालंधर जिलों में भी पोलिंग की रफ्तार बेहद धीमी है।
- अमृतसर – 15.48%
- बरनाला – 20.17%
- बठिंडा- 21.08%
- फरीदकोट – 18.79%
- फतेहगढ़ साहिब- 20.12%
- फाजिल्का – 22.55%
- फिरोजपुर- 19.29%
- गुरदासपुर – 18.74%
- होशियारपुर- 18.88%
- जालंधर- 14.30%
- कपूरथला – 16.03%
- लुधियाना- 15.58%
- मानसा- 19.75%
- मोगा – 16.29%
- मालेरकोटला- 22.07%
- पठानकोट- 12.44%
- पटियाला- 20.34%
- रोपड़ – 19.44%
- मोहाली- 13.15%
- संगरूर – 19.88%
- नवांशहर- 16.65%
- मुक्तसर – 23.34%
- तरनतारन- 15.79%