नई दिल्ली। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट के साथ एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। इसकी जानकारी मंत्रायल के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।
इन चैनल्स पर 1.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे और इनके व्यूज मिलियन में थे। इन सभी चैनल्स के जरिए भारत विरोधी प्रोपोगैंडा फैलाया जा रहा था। विक्रम सहाय ने बताया कि ये सभी चैनल्स और अकाउंट पाकिस्तान से संचालित होते हैं और भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाते हैं।
भारत विरोधी प्रोपोगैंडा फैला रहे थे
इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी भारत विरोधी प्रोपोगैंडा फैलाने वाले 20 यूट्यूब चैनलों और दो वेबसाइट पर बैन लगाया गया था। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि हमने भारत विरोधी दुष्प्रचार और फेक न्यूज फैलाने वाली वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई की है।
यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से चलाए जा रहे एक दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित हैं और भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे थे। ये सूचना युद्ध का नया तरीका है और सरकार इसको लेकर अब सख्त हो गई है।
जालंधर कैंट के प्रत्याशी परगट सिंह ने बीच सड़क लगाई दौड़, अपने साथ बुजुर्गों को भी दौड़ाया। देखें VIDEO
https://youtu.be/aiDGWW7g3z4