डेली संवाद, जालंधर
शिरोमणि अकाली दल ने आज जालंधर में भाजपा को बड़ा झटका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्षद मनजिंदर चट्ठा ने आज अकाली दल ज्वाइन कर लिया। इससे जालंधर सैंट्रल हलके में अकाली दल के प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल पहले से ज्यादा मजबूत हो गए हैं। मनजिंदर सिंह चट्ठा की गुरुनानक पुरा समेत चौगिट्टी में अच्छा खासा प्रभाव है।
नगर निगम में विपक्ष के नेता मनजिंदर सिंह चट्ठा के जेसी रिजाॅर्ट में सुखबीर सिंह बादल की हाजिरी में भाजपा छोड़ कर वे अकाली दल में आ गए। इस मौके पर जालंधर सैट्रल हलके के प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल भी मौजूद थे। मनजिंदर सिंह चट्ठा भाजपा के इकलौते नेता हैं, जो 4 बार कौंसलर रहे हैं। उनके भाई हरजीत सिंह अकाली दल के चौगिट्टी सर्किल के जत्थेदार हैं।
जालंधर सैंट्रल हलके के प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल ने कहा है कि इस हलके में अकाली दल भारी मतों से जीत दर्ज करेगा। उन्होंने मनजिंदर सिंह चट्ठा का स्वागत करते हुए कहा कि चट्ठा के आने से वे पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि चट्ठा के आने से अकाली दल की इस हलके में जीत सुनिश्चित हो गई है।
सोनू सूद की VIDEO ने पंजाब कांग्रेस में मचाई खलबली
https://youtu.be/XLSVjuzEens