डेली संवाद, जालंधर
किसानों ने जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका और केंद्र व हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर 12 से 2 बजे तक दो घंटे का जाम किसानों ने खत्म कर दिया है। हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने यहां PAP चौक पर प्रदर्शन किया।
किसानों ने दो घंटे प्रदर्शन के बाद नेशनल हाइवे को खोल दिया गया है। जिसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरु हो गई है। इस दौरान लोग नेशनल हाईवे पर दो घंटे से जाम में फंसे रहे। जाम खुलने के बाद लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, फगवाड़ा आने-जाने वाले रास्ते भी खुल गए हैं।
उधर, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला यूथ प्रधान अमरजोत सिंह जंडियाला ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसकी वजह पंजाब के किसानों में भारी आक्रोश है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू राजेवाल यह प्रदर्शन कर रही है।
तो इस VIDEO के बाद किसानों के सिर फोड़े गए, देखें SDM का VIRAL वीडियो
https://youtu.be/ZMQUJsMikGA