डेली संवाद, जालंधर
हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी को लेकर किसानों ने जालंधर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर खड़ाकर बंद कर दिया। भारी संख्या में किसानों ने नैशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए धरना दे दिया है। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। इस दौरान पब्लिक और किसानों के बीच झड़प भी हुई।
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने जालंधर के PAP चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया है। जिससे अमृतसर व लुधियाना को जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। इसके अलावा फगवाड़ा, होशियारपुर के रास्ते भी बंद हैं। जिससे लंबा जाम लग गया है। इस दौरान कई लोगों के साथ किसानों की झड़प भी हो गई।
किसानों का लाइव धरना प्रदर्शन देखने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/dailysamvad
भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला यूथ प्रधान अमरजोत सिंह जंडियाला ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसकी वजह पंजाब के किसानों में भारी आक्रोश है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू राजेवाल यह प्रदर्शन कर रही है।