डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के बिजनेसमैन तनमीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के पिता स्वर्गीय सरदार हरभजन सिंह खनेजा की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग 26 जुलाई दिन शुक्रवार को होगा।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
तनमीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के पिता सरदार हरभजन सिंह खनेजा का 16 जुलाई को निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति हेतु रखे गए पाठ का भोग गुरुद्वारा श्री नवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर (जीटीबी नगर) में 26 जुलाई को दोपबर 12.30 बजे से लेकर 2 बजे तक होगा।

सरदार हरभजन सिंह खनेजा के निधन पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोडी, सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों और नेताओं व सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।