डेली संवाद, चंडीगढ़। Anmol Gagan Mann: Marriage Of Cabinet Minister Of Punjab – पंजाब (Punjab News) की कैबिनेट मंत्री और सिंगर अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट
उनका विवाह शाहबाज सिंह से होने जा रहा है। जीरकपुर (Zirakpur) स्थित गुरुद्वारा नाभा साहिब में विवाह की रस्में पूरी होंगी। इसके बाद जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस (Marriage Palace) में समारोह होगा।

CM भगवंत मान होंगे शामिल
इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) , कई मंत्रियों, विधायकों और नामी लोग पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, इस दौरान लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मानसा की हैं अनमोल गगन मान
अनमोल गगन मान का परिवार मूलत जिला मानसा की रहने वाला हैं। हालांकि उनका ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। वहीं, उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई है। इसके बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आ गई। उन्होंने एक के बाद एक कई पंजाबी एल्बम में काम किया।
पहली बार इलैक्शन जीती, मंत्री बन गई
अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ से पहली बार विधानसभा से चुनाव जीती। राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं।

हालांकि विधानसभा चुनाव के कैंपेन में मान ने सॉन्ग भी बनाया था। इतना ही नहीं उनके चुनाव प्रचार के लिए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद खरड़ गाए थे। साथ ही उन्होंने उनके लिए वोट मांगे थे।
अनमोल गगन मान की शादी जिस परिवार में होने जा रही है। उसका भी अपने एरिया में अच्छा रसूख है। उनके पति एडवोकेट शहबाज सिंह पेशे से बिजनेसमैन हैं। जबकि शाहबाज की मां सीलम सोही राजनीति में हैं।
पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी
उन्होंने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। वहीं इनके दादा निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।