डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: भारी बारिश (Rain) के चलते भू-स्खलन (Landslide) हुआ है, इससे दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने देश के 12 राज्यों के लिए आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम बंगाल (West Bengal), सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर की IBT Overseas Education के हरप्रीत और प्रदीप के खिलाफ FIR
मानसून के कारण गोवा-महाराष्ट्र (Goa-Maharashtra) में बीते 24 घंटे में तेज बारिश हुई है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में कल्याण-अहमदनगर राजमार्ग Kalyan-Ahmednagar Highway() के मालशेज घाट पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इससे पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर ऑटो रिक्शा पर गिर गया।

हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मरने वालों के नाम राहुल बबन भालेराव (30) और स्वयं सचिन भालेराव (7) हैं। वहीं, गुजरात में भी अनुमानित समय से 4 दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है। राज्य के हर जिले में आज बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी हल्की बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी
उधर, उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी लू की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या का मनाया गया जश्न, निकाली गई झांकी
मंगलवार 11 जून को इन राज्यों के कई शहरों का तापमान 40° सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। उत्तर प्रदेश का प्रयागराज लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47° के पार रिकॉर्ड किया गया। 10 जून को यहां 46.3° तापमान था। बिहार और झारखंड में गर्मी के कारण स्कूलों की 15 जून तक छुट्टी कर दी गई है।