डेली संवाद, नई दिल्ली। Aloe Vera: एजिंग के लक्षणों को धीमा करने में एलोवेरा काफी लाभकारी होता है। गर्मियों में इसकी मदद से आप पिंपल फ्री स्किन भी पाना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर
इसके अलावा एलोवेरा एक नेचुरल क्लींजर की तरह भी काम करता है। ऐसे में, इससे बना फेस पैक आपको साफ, यंग और कोमल त्वचा दिलाने में मदद कर सकते है।
एलोवेरा फेस पैक बनाने की सामग्री
- खीरा- 1
- दही- 2 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- नींबू का रस- कुछ बूंदें
ऐसे बनाए एलोवेरा फेस पैक
- एलोवेरा फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच दही लें।
- इसके बाद इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें और 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिलाएं।
- इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- बस तैयार है एलोवेरा फेस पैक। त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए यहां बताए तरीके से इसका इस्तेमाल करें।
- एलोवेरा फेस पैक लगाने का तरीका

- एलोवेरा फेस पैक लगाने के लिए सबसे पहले खीरे को धोकर दो भागों में काट लें।
- इसके बाद खीरे के टुकड़े को इस तैयार पैक में डुबोएं।
- अब इस खीरे को अपने पूरे फेस पर रगड़ें।
- फिर लगभग 5 मिनट तक खीरे से फेस मसाज करें।
- इसके बाद इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़कर सूखने दें।
- बस फिर ठंडे पानी की मदद से फेश वॉश कर लें।