डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज हवाओं के कारण तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। अब पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?
वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक, पंजाब के 15 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की भी संभावना है।
तापमान में हो सकती गिरावट
इससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। हालांकि, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। अकाली दल की अग्निपरीक्षा, क्या हरसिमरत को जिता सकेंगे सुखबीर?सबसे अधिक तापमान फिरोजपुर में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
जबकि सबसे कम तापमान बठिंडा में 23 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर शामिल हैं।