डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि PRTC और पनबस की बसें अब चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं करेंगी। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इस संबंध में पीआरटीसी कर्मचारियों और पनबस कर्मचारियों द्वारा एक घोषणा की गई है। उनका कहना है कि अब उनकी बसें चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं करेंगी, अगर कोई यात्री पंजाब से चंडीगढ़ जाना चाहता है या चंडीगढ़ से पंजाब जाना चाहता है, तो उसे बस मोहाली से ही दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
संगठनों का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन और सीटीयू ने उनके साथ जो किलोमीटर एग्रीमेंट किया था, उसे अब तक रिन्यू नहीं किया गया है और ट्रेनें भी ज्यादा किलोमीटर पर चलाई जा रही हैं, इसके अलावा 43 बस अड्डों का शुल्क भी काफी ज्यादा वसूला गया है जबकि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल इतनी फीस नहीं ले रहे है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
इसके साथ ही CTU द्वारा बसों के टाइमटेबल में भी मनमानी की जा रही है। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक हम किसी भी सरकारी बस को चंडीगढ़ डिपो में नहीं जाने देंगे। इसके साथ ही अगर अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो चंडीगढ़ से बस को भी पंजाब में प्रवेश करने से रोका जाएगा।