डेली संवाद, चंडीगढ़। Hookah Bar In Hotel: इस समय की बड़ी खबर चंडीगढ़ से सामने आ रही है यहां पुलिस ने होटल के अंदर चल रहे हुक्का बार (Hookah Bar) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल में रेड का इसका खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ स्थित होटल डिस्प्रिग के अंदर हुक्का बार चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसका खुलासा किया है। बताया जा रहा है पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि होटल डिस्प्रिग में हुक्का बार चलाया जा रहा है।
![Hookah Bar In Hotel: होटल में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस की Raid; मची अफरा-तफरी, छत से कूदकर भागे लोग 2 hookah bar1](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/04/hookah-bar1.jpg)
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
बताया जा रहा है यहां युवाओं को फ्लेवर के साथ नशीले हुक्के में परोसे जा रहा थे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रेड कर यहां से एक दर्जन से अधिक हुक्के बरामद किए है जिनको पुलिस द्वारा जब्त कर लिए गए है। इसके साथ ही पुलिस ने कई प्रकार के फ्लेवर और नशीले पदार्थ भी जब्त किए हैं।
यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है जिस दौरान पुलिस वहां रेड करने पहुंची तो वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस को देखकर लोग इधर उधर भागने लग पड़े और वहीं कई लोग होटल की छत कूदकर वहां से भाग गए।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
इस रेड के दौरन पुलिस ने होटल संचालक साहिल, मैनेजर रोहित और वेटर कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त होटल में कई दिनों से हुक्का पार्टी चल रही थी। होटल स्टाफ कमरे के अंदर हुक्का सर्व करता था। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।