डेली संवाद, पठानकोट। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला पठानकोट से सामने आ रही है। खबर है कि पठानकोट में दो गुटों के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
इस फायरिंग में दो लोगों को तीन गोली लगी है और वहीं तीसरे व्यक्ति को चोंट आई है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान छह गोलियां चली है जिसमे से तीन गोलियां दो लोगों को लगी है वहीं तीसरे व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है।