डेली संवाद, अमेरिका। America News, America-Punjab News: विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में पंजाब की युवा पीढ़ी को विदेश में देशों में जाने का रुझान बढ़ा दिया है। आज के समय में पंजाब के ज्यादातर युवाओं का सपना विदेश जाकर वहां बसना होता है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
वहीं विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर और सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब का एक युवक जोकि विदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए गया था उसकी मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत हो गई है। मृतक का नाम रणजोत सिंह बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 साल थी और वह पंजाब के होशियारपुर टांडा का रहने वाला बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
रणजोत सिंह अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में रहता था। मिली जानकारी के मुताबिक रणजोत सिंह आठ-नौ साल पहले रोजी रोटी के लिए अमेरिका गया था। जहां उसकी एक टैक्सी ड्राइवर कंपनी है। रणजोत अपने घर लौटा तो उसके साथ दो अन्य युवक भी रहते थे।
अचानक घर में आग लग गयी। रणजोत सिंह के साथ एक अन्य युवक की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। बेटे के मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
जया किशोरी धीरेन्द्र शास्त्री से नहीं इनसे करती हैं प्यार