डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: पंजाब की राजनीति में कल यानि शनिवार के दिन बड़ा उलटफेर हो सकता है। इसके लिए सभी तरह की मोहरें बिछ गई हैं। कल शनिवार को जहां राष्ट्रीय चुनाव आयोग लोकसभा के इलेक्शन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेगा, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ा बिखराव हो सकता है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
सियासी गलियारे से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि जालंधर में AAP के एक बड़े दलित नेता और सांसद सुशील रिंकू भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। यही नहीं, चर्चा यह भी है कि कई विधायक भी भाजपा के संपर्क में है। हालांकि विधायक फिलहाल अभी पार्टी नहीं छोड़ सकते हैं, लेकिन सुशील रिंकू का पार्टी छोड़ना लगभग तय माना जा रहा है।
भाजपा के दो दलित नेता परेशान
जालंधर के सांसद सुशील रिंकू की AAP छोड़कर BJP ज्वाइन करने की चर्चा के बीच सबसे ज्यादा भाजपा के दो दलित नेता परेशान हैं। इसमें एक नाम भाजपा के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश का बताया जा रहा है, जबकि दूसरे नेता का नाम विजय सांपला बताया जा रहा है।
![Punjab Politics: पंजाब की सियासत में मचा तूफान, AAP के सांसद सुशील रिंकू क्या BJP ज्वाइन कर रहे हैं? 2 Vijay Sampla and Som Parkash](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/03/Vijay-Sampla-and-Som-Parkash.jpg)
भाजपा में जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री बन सकते हैं रिंकू
सियासी गलियारे से चर्चा है कि भाजपा में आकर सुशील रिंकू होशियारपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि होशियारपुर सीट भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट है। इस सीट से विजय सांपला ने चुनाव लड़कर केंद्रीय राज्य मंत्री बन चुके हैं। इसके बाद सोम प्रकाश इसी सीट से चुनाव लड़कर केंद्रीय राज्यमंत्री बने हैं। अब इस सीट सुशील रिंकू चुनाव लड़कर केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं।
रिंकू का पलड़ा कमजोर दिखता नजर आ रहा
सियासी पंडितों की माने तो सुशील रिंकू पिछले 6 महीने में सांसद के तौर पर जालंधर के लोगों से अपनी कनेक्टिविटी नहींं कर सके। जिससे रिंकू के नाम पर जालंधर में एंटी इनकम्बेंसी ज्यादा है। दूसरा कांग्रेस जालंधर की सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मैदान में उतारने वाली है। इससे रिंकू का पलड़ा कमजोर दिखता नजर आ रहा है।
![Punjab Politics: पंजाब की सियासत में मचा तूफान, AAP के सांसद सुशील रिंकू क्या BJP ज्वाइन कर रहे हैं? 3 charanjit channi CM Punjab](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2021/10/charanjit-channi-CM-Punjab.jpg)
अपनी ही पार्टी के विधायकों से रिंकू की छत्तीस का आंकड़ा
इस सबके बीच सुशील रिंकू का AAP में आना और सांसद बनना, पुराने AAP नेताओं और वर्करों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। जगजाहिर है कि सांसद सुशील रिंकू की अपनी पार्टी के विधायकों के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। इसलिए सुशील रिंकू भी चाहते हैं कि वे जालंधर की बजाए होशियारपुर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ें।
![Punjab Politics: पंजाब की सियासत में मचा तूफान, AAP के सांसद सुशील रिंकू क्या BJP ज्वाइन कर रहे हैं? 4 AAP 2](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2023/10/AAP-2.jpg)
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
भाजपा के सूत्रों की माने तो सुशील रिंकू और भाजपा की बीच बड़ी डील हुई है। इस डील में सुशील रिंकू अपने साथ उन कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में लेकर आएंगे, जो रिंकू के साथ कांग्रेस छोड़कर AAP ज्वाइन किया था। जिससे एक पूरी फौज भाजपा में आने वाली है।
![Punjab Politics: पंजाब की सियासत में मचा तूफान, AAP के सांसद सुशील रिंकू क्या BJP ज्वाइन कर रहे हैं? 5 Bharatiya Janata Party](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2023/10/BJP-LOGO.jpg)
डील ये भी हुई है कि रिंकू की लोकसभा चुनाव में आने वाला सारा खर्च भाजपा उठाएगी और केंद्र में मंत्री पद भी देगी। हालांकि ये सभी कयासबाजी है, राजनीति में कभी भी कुछ हो सकता है।