डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य महिला आयोग के नव-नियुक्त चेयरपर्सन राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल और युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में अपना पद संभाल लिया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आशा अभिव्यक्त की कि नव-नियुक्त चेयरपर्सन ईमानदार, मेहनती, निष्पक्ष और प्रगतिशील सोच वाले हैं और पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर राज लाली गिल बखूबी अपनी जि़म्मेदारी निभाएंगे।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि वह महिला हितैषी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए सरकार और संस्थाओं के बीच एक पुल के तौर पर काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने राज लाली गिल को बधाई देते हुए उम्मीद अभिव्यक्त की कि राज्य में औरतों की भलाई सम्बन्धी स्कीमों को लागू करके औरतों की भलाई को यकीनी बनाऐंगे।
![Punjab News: मंत्री मीत हेयर की हाजिऱी में राज गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर पद संभाला 2 pic 2 18](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/03/pic-2-18.jpg)
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
राज लाली गिल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको जो जि़म्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी जि़म्मेदारी से निभाएंगे। उन्होंने पद संभालते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से उनकी ड्यूटी औरतों की भलाई के लिए लगाई गई है। इस ड्यूटी को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।
जालंधर में नामी स्कूल पर नगर निगम का एक्शन, देखें
इस मौके पर हरचन्द सिंह बस्र्ट, जनरल सैक्रेट्री पंजाब, चेयरमैन मंडी बोर्ड, नरिन्दर सिंह शेरगिल चेयरमैन मिल्कफैड, प्रभजोत कौर चेयरमैन जि़ला योजना बोर्ड मोहाली, सुखजिन्दर सिंह काऊणी चेयरमैन, मंगल सिंह जालंधर चेयरमैन, आम्म प्रकाश सिंह बबलू चेयरमैन, मनजीत सिद्धू और नामी कलाकार करमजीत अनमोल मौजूद थे।