डेली संवाद, नई दिल्ली। Fire News: गीता कॉलोनी के शास्त्री नगर में वीरवार तड़के चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई लोग फंस गए। घर में धुंआ भरने से बेहोश होकर गिर गए। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में अब तक 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
ताजा जानकारी के मुताबिक, आग लगने से अभी तक 2 बच्चों सहित 4 लोगों के मरने की खबर है। मरने वाले लोगों की पहचान मनोज (उम्र 30 साल), सुमन (उम्र 28 वर्ष) पत्नी मनोज, पांच वर्षीय बच्ची पुत्री राकेश, साढ़े तीन वर्षीय बच्ची पुत्री राकेश के रूप में हुई है।
चारों लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा
जानकारी के मुताबिक, चारों लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा है। अस्पताल में शोकाकुल परिवार मौजूद है। मनोज अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। आग की शुरुआत यहीं से हुई थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इससे पहले आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। आग लगने से पार्किंग में खड़े चार वाहन जल गए। पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।