डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल को रद्द कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
जिस कारण अब 13 मार्च यानि आज सरकारी बसें सामान्य दिनों की तरह चलेंगी। इस बात की जानकारी यूनियन के पटियाला प्रदेश प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने कहा कि कहना है कि यूनियन प्रधान रमेश गिल सहित अन्य पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्ट विभाग के डॉयरेक्टर और पी.आर.टी.सी. के एम.डी. के बीच बैठक हुई।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जिसमें मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल वापिस ले ली गई है। इस फैसले के बाद बसों में सफर करने वालों को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इससे पहले पनबस, पी. आर. टी. सी. के कच्चे कर्मचारियों की ओर से 13 मार्च को सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया गया था।