डेली संवाद, ऑस्ट्रेलिया। Australia News: ऑस्ट्रेलिया (Australia) से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय मूल की एक महिला का कत्ल हो गया है। महिला का शव कूड़ेदान में मिला है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, कथित आरोप है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। जिसके बाद पति अब वापस हैदराबाद लौट आया है और अपने बच्चों को अपने माता-पिता को सौंप दिया है। भारतीय मूल की चैतन्य मधागनी (36) का शव शनिवार को बकले में एक सड़क किनारे व्हीली बिन में मिला था।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
बतया जा रहा है कि महिला अपने पति और बेटे के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में रहती थी। होमिसाइड स्क्वॉड की डिटेक्टिव टीम इस मामले की छानबीन कर रही है। महिला के माता-पिता के अनुसार, उनके दामाद ने उनकी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है। विक्टोरिया पुलिस ने 9 मार्च को एक बयान में कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।