डेली संवाद, अमेरिका। US News: अमेरिका (America) में राष्ट्रभाषा हिंदी (Hindi In America) में शिक्षा प्राप्त करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसलिए हिंदी पाठ्यक्रम से संबंधित पाठ्यक्रम भी बढ़ गए हैं। अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी पढ़ाने वाले स्कूलों की संख्या 20 गुना बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
बताया जा रहा है कि अमेरिका में कुल 90 स्कूल हिंदी कोर्स चलाते है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका में हिंदी भाषा सीखने वालों की गिनती 14 हजार के करीब है। सरकारी स्कूलों में हिंदी को वैश्विक भाषा के रूप में पढ़ाया जाता है।
अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्व विद्यालयों में हिन्दी के विभिन्न विभाग तैयार किए जा रहे है। कुल 12 विश्वविद्यालयों ने हिन्दी विभाग शुरू किए गए है। बता दे कि विदेशों में हिंदी भाषा का प्रसार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
अमेरिका और कनाडा में रहने वाले भारतीयों के बीच संचार के लिए अंग्रेजी के अलावा हिंदी भी महत्वपूर्ण साबित हुई है। वहीं यहां हम आपको यह भी बता दे कि भारत में 65 करोड़ लोग हिंदी बोलते है। हिंदी के जरिए वह एक दूसरे से संवाद करते है।