डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक भारत के पूर्व और उत्तर पूर्व में बारिश संभव है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली, नोएडा में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा झारखंड, सिक्किम और उत्तर-पूर्व के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और तूफान की आशंका है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पिछले 3 दिनों से दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज तड़के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते आज से लेकर अगले 2 दिनों तक पूरे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।