डेली संवाद, फिल्लौर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर के फिल्लौर से सामने आ रही है। खबर है कि फिल्लौर में दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। इस गोलीबारी में संजू मसीह को गोली लगी है जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
घायल संजू मसीह विजय गैंग का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय और शिवा गैंग दोनों के बीच काफी लंबे समय से रंजिश चल रही थी और वह दोनों गैंग आपस में कई बार पहले भी भिड़ चुके है। इस बार भी ये पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है।
![Jalandhar News: जालंधर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां 2 gang war1](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/02/gang-war1.jpg)
ये भी पढ़ें – नगर निगम मुख्यालय के सामने अवैध बनी प्लाजा मार्केट से 30 लाख की ‘वसूली’!
विजय मसीह ने बताया कि संजू उनकी मौसी का बेटा था। फिल्लौर कोर्ट से तरीख कर वह घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह मोहल्ला मीटा खूह के पास पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया गया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उस पर आरोपी ने गोली चला दी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।