डेली संवाद, लुधियाना। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला लुधियाना से सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में फायरिंग हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में दो पक्षों में फायरिंग हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पैसे के लेने देन के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करना शुरू कर दी। इस फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रहा है।
घायलों को पास के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मामला लुधियाना के सुभानी बिल्डिंग चौक का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष बुक लगाने के चलते करीब 1 करोड़ रुपए हार गया था, जिसे लेकर दूसरे पक्ष की तरफ से पैसे लेने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष अपने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर फायरिंग की गई। जिसमे तीन लोग घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।