डेली संवाद, शंभू बार्डर (पंजाब)। Farmers Protest: पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को आज 9वां दिन है। आंदोलन को फैलता देख केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी एक्शन मोड में आ गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार को पत्र लिखकर चेतावनी दी है।
![Farmers Protest: किसान आंदोलन को फैलता देख गृह मंत्री अमित शाह का एक्शन…पंजाब सरकार को दी चेतावनी 2 Farmers Protest: शंभू बॉर्डर सील, पुलिस और किसानों में झड़प, SHO और SP घायल, बुलडोजर के साथ लाखों किसान दिल्ली कूच को तैयार](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/02/Farmers-Protest-2.jpg)
गृह मंत्रालय ने कहा है कि अन्नदाताओं की आड़ में शरारती तत्व हरियाणा की सीमाओं पर भारी मशीनरी जमा कर रहे हैं। वे सुरक्षा बलों पर पथराव कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस आंदोलन के दौरान अब तक 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इनमें 2 किसान थे और 2 हरियाणा पुलिस के जवान है। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने मंगलवार (फरवरी 20, 2024) को बताया कि अगर केंद्र के अनुमान पर विश्वास किया जाए, तो 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 300 कारें और 10 मिनी बसों के अलावा कई अन्य छोटे वाहन हैं।
![Farmers Protest: किसान आंदोलन को फैलता देख गृह मंत्री अमित शाह का एक्शन…पंजाब सरकार को दी चेतावनी 3 Farmers Protest](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/02/farmers-protest-3.jpg)
इसके साथ ही पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर करीब 14,000 लोग एकत्र हुए हैं। इसे देखते हुए केंद्र ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार से कड़ी आपत्ति जताई है। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय बन गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
ऐसा लगता है कि आंदोलन की आड़ में शरारती तत्वों और कानून तोड़ने वालों को पथराव करने और भारी मशीनरी का इस्तेमाल करने की खुली छूट दे दी गई है। उनका इरादा पड़ोसी राज्यों में अशांति और अराजकता फैलाना है। ऐसे में अनुरोध है कि तत्काल समीक्षा कर किसान आंदोलन की आड़ में विभाजनकारी आंदोलन करने वालों पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।