डेली संवाद, चंडीगढ़। Canada News: कनाड़ा जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, कनाडा भेजने के नाम पर तीन छात्रों से 23 लाख की ठगी के आरोप में सैक्टर-17 थाना पुलिस ने वस्त वीजा इमीग्रेशन कंपनी के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज की है। पुलिस ने अम्बाला की रहने वाले आइलेट्स की अध्यापिका की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
अम्बाला की रहने वाली अनु बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईलेट्स की अध्यापिका है। उसने अपने तीन छात्रों को कनाडा भेजने के लिए करीब 23 लाख रुपए सैक्टर-17 स्थित वस्त विजा इमीग्रेशन को दिए थे। कंपनी ने 8 महीने बाद भी छात्रों को कनाडा नहीं भेजा और फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने कंपनी के दफ्तर पहुंचकर पैसे वापस देने के लिए दबाव बनाया। काफी देर बाद कंपनी ने 16 दिसम्बर को 2 लाख और इस वर्ष 3 जनवरी को 6 लाख 40 हजार रुपए का चैक दिया।
इमीग्रेशन कंपनी और उसके 2 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज
5 जनवरी तक आर.टी.जी.एस. के माध्यम से बकाया रकम ट्रांसफर करने की बात कही थी, लेकिन आरोपियों ने चैक की पेमेंट ही रुकवा दी। इसके बाद फिर कंपनी से बात की। उन्हें 16 जनवरी तक पेमेंट का आश्वासन दिया। आरोपों के तहत 16 जनवरी को ड्राइवर और स्टाफ मैंबर्स के साथ दोबारा कंपनी के ऑफिस पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा था।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
शिकायतकर्ता के मुताबिक ना आरोपी कंपनी ने तीनों छात्रों को विदेश भेजा और ना ही पैसे लौटाए। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर इमीग्रेशन कंपनी और उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।